विज्ञापन

जब कलम मुस्कुराने लगती है:.....

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोरे कागज भी मुस्कुरा उठते हैं
        
                                                    
                            
जब कलम हमारी चलने लगती है
मन के भाव भी पन्नों पर कदम रखने लगते हैं
जब कलम आवाज लगाने लगती है
एहसासों को भी एहसास हो जाते हैं
जब कलम मुस्कुराने लगती है

ग़म भी दफा हो जाते हैं
जब कलम गीत खुशी के गाने लगती है
कोरे कागज भी हँसने लगते हैं
जब स्याही की खुशबू पाने लगते हैं

दिल के जज्बात भी जीवंत हो उठते हैं
जब कलम जान डाल देती है
कोरे कागज भी मुस्कुरा उठते हैं
जब कलम भावनाओं को सजाने लगती है

ग़मगीन मंज़र भी रंगीन हो जाते हैं
जब कलम ख़ुशी के रंग बिखेरने लगती है
हर तरफ हरियाली छा जाती है
बहार आ जाती है
जब खुशियों की बरसात होने लगती है
जब कलम बारिश की फुहार बन
बरसने लगती है...................।।

-ममता तिवारी
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile