विज्ञापन

यूँ आना जाना कब तक चलेगा यूँ हमको सताना कब तक चलेगा

Lalit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यूँ आना जाना कब तक चलेगा
        
                                                    
                            
यूँ हमको सताना कब तक चलेगा

हमें तो लगा तुम हमें चाहते हो
यूँ मुस्कुराना कब तक चलेगा

बड़ी मुश्किलों से थामा है दिल को
यूँ धड़कन बढ़ाना कब तक चलेगा

मिलने को कहकर मिलने न आना
यूँ हमें आज़माना कब तक चलेगा

तुम्हें देखे बिन रहा जाता नहीं है
यूँ नज़रें चुराना कब तक चलेगा

बिना सोचे समझे ना खर्चा करो तुम
यूँ पुरखों का ख़ज़ाना कब तक चलेगा

जो भी है कहना सीधा कहो तुम
यूँ बातें बनाना कब तक चलेगा

चलो हम तुम एक हो ही जाएँ
यूँ कहे क्या ज़माना कब तक चलेगा

आओ कुछ कदम साथ दोनों चलें हम
यूँ सफ़र ये सुहाना कब तक चलेगा

यूँ आना जाना कब तक चलेगा
यूँ हमको सताना कब तक चलेगा


 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13539 कविताएं

View Profile