विज्ञापन

ऐ मेरे बचपन

Kundan Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐ मेरे बचपन मुझे छोड़ कर जाते किधर हो
        
                                                    
                            
उम्र बढ़ती जा रही गंभीरता भी आ गई है
लग रहा है जैसे अपरिचित कुछ घटाएं छा गई है
ले चलो ए मित्र मुझको तुम जहां जाते जिधर हो

है ना अब स्वागत चतुर्दिक ही मुझे फटकार मिलता
हो गया है लुप्त तुम जब थे मुझे जो प्यार मिलता
सब यही कहते कि कुंदन क्यों नहीं जाते सुधर हो
ऐ मेरे बचपन मुझे जब छोड़कर जाते किधर हो

है लड़कपन फिर जवानी तब बुढ़ापे की कथाएं
है कहीं खुशियां जन्म की मृत्यु की आतुर व्यथाएं
तुम रुदन के बीच लगता हंस रहे कोई अधर हो
ऐ मेरे बचपन मुझे अब छोड़ कर जाते किधर हो

अब मेरे मन में मनोरम याद तेरी रह गई है
लग रहा ज्यों एक गंगा आसुओं सी बह गई है
जिंदगी की प्रथम रेखा के इधर में तुम उधर हो
ऐ मेरे बचपन मुझे अब छोड़ कर जाते किधर हो

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

183 कविताएं

View Profile