विज्ञापन

गरीब का अमीर सपना

kishan kharadi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्या किसी गरीब को अमीर सपना देखने का हक नहीं
        
                                                    
                            
क्या अमीरी केवल अमीरों की जागीर है
गरीबों का हक नहीं
अमीर आदमी अदब से बात करे तो "साहब"
और गरीब आदमी अदब से बात करे तो
षाणा बन रहा है
गांव हो शहर हो गरीब हर जगह गाली खाता है
क्या गरीब को सम्मान पाने का हक नहीं
कोई मां के पेट से अमीर पैदा नहीं होता
"क्यों नहीं होता" होता है
अमीर के घर जन्मा तो अमीर ही होगा
गरीब के घर जन्मा तो गरीब ही होगा
हां यह बात और है कि
अपनी मेहनत से कोई गरीब अपनी गरीबी
मिटा सकता है
हां मानते हैं कि अमीरों के दुख भी अमीर होते हैं बड़े होते हैं
गरीबों के भी अपने दुख होते हैं
पैसे कम और अरमान बड़े होते हैं
अमीर सोचता है कि मेरे बाद मेरी दौलत का क्या होगा
गरीब सोचता है कि आज मेरे पास पैसा नहीं
कल मेरे बच्चों का भविष्य क्या होगा
अजीब कशमकश है अमीर भी और गरीब भी
फिर भी ये बात तो सच है कि अमीर होना वरदान है
और गरीब होना अभिशाप है
अमीरी और गरीबी में यही भिन्नता है
हर गरीब देखता है अमीर होने का सपना
यही तो है एक गरीब का अमीर सपना

-किशन खराड़ी 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile

विजय कुमार

172 कविताएं

View Profile

Priya Mehra

1 कविता

View Profile