विज्ञापन

कब तक

कौशलेंद्र

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई शिक्षण
        
                                                    
                            
या शोध संस्थान
होता है
एक खेत
जिसमें बोता है बीज
एक समर्पित वैज्ञानिक
एक समर्पित शिक्षक
जिसे बाध्य कर देती है
तुम्हारी कुव्यवस्था
तुम्हारी कुराजकता
पलायन के लिए
कहीं दूर।

दादी ने बताया था
राजहठ से
रूठ जाया करती है
खेत की मिट्टी
बीज
और मेघ भी।
ग्रहण लग जाता है
खेत की उर्वरता को
फिर कोई बीज
नहीं उगता वहाँ
पहले की तरह,
जानकर भी यह सब
तुम नहीं चाहते
छोड़ना अपना हठ
और खींचकर सारा सत्व
हर बायोलाॅजिकल से
शनैः शनैः बनाते जा रहे हो तुम
सब कुछ
नानबायोलाॅजिकल।

क्या करोगे
इतने बंजर खेतों का!
अचंभित है विश्व
इतनी निर्लज्जता ओढ़कर
कैसे जी लेते हो तुम!
सूर्य को ओढ़ाकर
बादलों के लबादे
कब तक बंदी रखोगे तुम!
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anurag vishwkarma (aiyaar)

8 कविताएं

View Profile

Priya Mehra

1 कविता

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile