विज्ञापन

तो बस दर्पण उठाना और खुद को साज़ दे देना।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अक्स का मसीहा
        
                                                    
                            

अँधेरों से निकल, खुद से ज़रा पहचान कर ले,
जो मुद्दत से अधूरी है, वह हर मुस्कान कर ले,
ज़माने में मसीहा को कहाँ तक ढूँढ़ता है?
उठा आँखें, ज़रा खुद पर कोई अहसान कर ले।

भटकता फिर रहा है तू कशिश में रहनुमाओं की,
मगर तासीर बदली है यहाँ ठंडी हवाओं की,
तेरी किश्ती को साहिल तक कोई ला ही नहीं सकता,
लकीरें हाथ की सुनती नहीं अर्ज़ी दुआओं की।

उलझ कर रह गया है क्यों पराई आशिक़ी में तू?
ग़मों की धूप ओढ़े जी रहा है बेबसी में तू?
जो बिखरा है, समेटेगा उसे बस एक ही साया,
चमक बनकर कभी तो जाग अपनी ही गली में तू।

ज़रा पास तो आ, और देख तन्हाई के मंज़र को,
परख कर देख इस टूटे हुए इंसान के डर को,
वही बदलेगा हर पन्ना तेरी तक़दीर का बंदे,
सजाकर जो खड़ा है सामने इस चश्म-ए-तर को।

सुलगते दर्द को मख़मल सी एक परवाज़ दे देना,
ख़ामोशी को बदल कर आज इक आवाज़ दे देना,
अगर ढूँढ़े कोई ऐसा जो तेरी ज़िंदगी बदले,
तो बस दर्पण उठाना और खुद को साज़ दे देना।
-कपिल देव जुल्का
 
51 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13572 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

822 कविताएं

View Profile