विज्ञापन

मेरे ज़िंदा होने का सबूत हों जैसे

Kanchan Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे मेरे घर में
        
                                                    
                            
किताबों का एक कमरा नहीं चाहिए,

मुझे चाहिए
मेरे घर का हर कोना
नई किताबों की
खुशबुओं सा महकता हुआ
और पुरानी किताब सा
थोड़ा सीला, थोड़ा बदरंग।

मुझे चाहिए कि
मेरे घर की सारी दीवारें
कोई कहानी कहे
दरवाज़े खिड़कियों से झांकती हों
कविताएं
जीवन की अथक यात्राएं
जो झेली हैं मेरी देह ने
उन सारी यात्राओं का संस्मरण
लिखा हो मेरे घर की ईंटों पर।

और किताबें
जिधर नजर दौड़े
दिख जाए टहलती हुई
बिस्तर पर चादर से ज्यादा
बिछी हुई मिले
हाथ बढ़ाऊं अगर
तो मुट्ठी में बंद पाऊं हवा की तरह
सोकर उठू तो सीने पर
दिल सी धड़कती मिले
मेरे ज़िंदा होने का सबूत हों जैसे

मेरा घर एक किताब सा हो
मुझे मेरी किताबों में घर मिले।
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile