विज्ञापन

उपहार अनेक त्योहारी के, घर - घर फैली सुगंध पर्व की

Jayalakshmi Ajith

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कविता : दीपोत्सव
        
                                                    
                            

दीपोत्सव में
मानस में फूटी
फुलझड़ियाँ खुशियों की,
सब झूमे जब फैला
दीप के प्रकाश
चहुँ दिशाओं में,
हाथों में लिए
फुलझड़ियाँ बच्चे दौड़े,
पापा, दादा, चाचा संग
विविध पटाखे फोड़ने,
देने लगीं माँ, दादी, बुआ
उपहार अनेक त्योहारी के,
घर - घर फैली सुगंध पर्व की,
बंधे प्रेम के संबंध
देश के कोने - कोने में,
जगमगाई धरती संपूर्ण
दीपोत्सव के पर्व में,
बहारें छाई धरती पर
प्यार और सौहार्द की
आती रहें ये शुभ घड़ियाँ
निरंतर जीवन में त्योहार की l
- जयालक्ष्मी अजितन
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11175 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13566 कविताएं

View Profile