विज्ञापन

एक तरफ़ा प्यार

Jatin Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आँखे मेरी तरश जाती थी
        
                                                    
                            
किसी को देखने के लिए
अरे ये आँखे क्यों तरश जाती है
किसी को बेवजह देखने के लिए
अगर गलती से वो सामने आ जाये
तो नज़रे क्यों झुक जाती थी
उससे निगाहेँ मिलाने के लिए

अपने इस दिल का मै क्या करू
क्यों उसको देखकर धड़क उठता था
क्यों उसके लिए इतना तड़पता था
क्यों उसके लिए खुश हुआ करता था

फिर एक दिन वो वक़्त भी आया
जब उससे कुछ बात करने का अवसर भी आया
परन्तु अपने इस शर्मिंले स्वभाव के कारण
उसके आगे कुछ भी हम बोल भी ना पाए
और वहाँ से हम तुरन्त घर चले आए

फिर एक दिन ऐसा मंजर भी मेरे सामने आया
जब उसका हाँथ किसी ओर के हाँथ मे मैंने पाया
उसको किसी ओर के साथ खड़ा देखकर
ना तो हम मुस्कुरा पाए और ना हम रो पाए
बस अपनी आँखो मे ग़मो के आँशु समेट कर
उसकी जिंदगी से अलविदा कहकर चले आए
 :- जतिन कुमार
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Milan Thakur

5 कविताएं

View Profile