विज्ञापन

एक नया धनतेरस

Ishika Choudhary

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सोना-चांदी तो सब खरीदते हैं
        
                                                    
                            
आओ हम खुशियां खरीद लाये
पैसों रूपयों का मोह छोड़कर
आओ एक नया धनतेरस मनाएं

जूते-चप्पल तो सब खरीदते हैं
आओ हम सम्मान खरीद लाये
मेरा-तेरा ये सब छोड़कर
आओ एक नया धनतेरस मनाएं

महंगे-महंगे कपड़े तो सब खरीदते हैं
आओ हम शर्म खरीद लायें
जलन की भावना को छोड़कर
आओ एक नया धनतेरस मनाएं

अपनों के लिए तो सब खरीदते हैं
आओ हम अपनापन खरीद लाये
नफ़रत के रिश्ते को छोड़कर
आओ एक नया धनतेरस मनाएं

लेखक : इशिका चौधरी
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile