विज्ञापन

दर्द दिल का पूछता है क्या करूँ

Indu Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दर्द दिल का पूछता है क्या करूँ
        
                                                    
                            
आँख से निकलूँ या लफ़्ज़ों में ढलूँ

इश्क़ ने रस्ता कोई छोड़ा नहीं
कैसे तेरी आशिक़ी में मैं जलूँ

काश आ पाता सलीक़ा जीने का
हो सके शायद सलीक़े से मरुँ

आ गया मौसम तुम्हारे हिज्र का
वास्ते फिर वस्ल के कैसे सजूं

हारना सीखा नहीं हालात से
अपनों ने जो हार दी तो क्या करूँ

चल रहा आगे तू मेरी राह में
तेरे पीछे पीछे ही मैं भी चलूँ

छोड़ देता है तू पल भर में मुझे
तुझको खोने से सनम हर पल डरूँ
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13539 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

3040 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11141 कविताएं

View Profile