विज्ञापन

तुमको धरती पर लाकर मै

HORI LAL

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यही सितंबर रहा महीना,
        
                                                    
                            
जब बिटिया तू पैदा हुई थी।
घर में गूंजे किलकारी जब,
पापा तेरे कितने खुश थे।
देख तुम्हारे पापा की खुशी,
दर्द मै अपना भूल गई थी।
तुमको धरती पर लाकर मै,
हे बिटिया मै धन्य हुई थी।।

आई जब तू बदन चीरकर,
ऐसे लगा कि मर जाऊंगी।
तेरे आने की आहट से,
मन में मेरे बहुत खुशी थी।
तुमको धरती पर लाकर मै,
हे बिटिया मै धन्य हुई थी।।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all