विज्ञापन

सुनो! ईश्वर कुछ बोल रहा है

Himanshu Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुनो! ईश्वर कुछ बोल रहा है
        
                                                    
                            
उसका भी खून खोल रहा है..
कह रहा है कि मैंने तुम्हें इंसान बनाया..
इस धरा का मेहमान बनाया
तुमने धर्मभेद का ज्ञान पढ़ाया ..
भोलो को शैतान बनाया..
लूहु को सरेआम बहाया..
बर्बादी को खुलकर गया..
ईमान क्या है तुम भूल गये हो..
स्वार्थी बनकर फूल गये हो..
कांटो को तुम बो रहे हो..
इंसानियत को खो रहे हो..
मदिरा पीकर सो रहे हो..
ईर्ष्या का बोझ ढो रहे हो..
संवेदनाये मरी हुई फिर क्यों तू जिंदा है.
तेरा वजूद ही तुझ पर बहुत शर्मिंदा है.
तुम्हारे पापों से मेरा झुका हुआ यह कंधा है.
अप्रत्यक्ष रूप से तू भी गूंगा, बहरा, अंधा है..
तुमने मेरी पूजा को धंधा बना डाला ..
मेरे नाम पर आपस में फंदा बना डाला..
मेरे घर के लिए आपस का घर उजाड़ रहे हो..
वेद ,क़ुरान ,गीता के पेजों को तुम फाड़ रहे हो..
मेरे नाम पर तुम ये दुनिया मत बर्बाद करो..
अमन बढ़ाओ यारों तुम ,ना लव जेहाद करो..
हाथों को शूलों मुक्त करो..
ये चमन खुशबू युक्त करो..
जैसा मैंने बनाया था वापस ऐसा कर दो तुम..
जो रिक्त हुआ कलश प्रीत का वापस उसको भर दो तुम..
मुझको रखो दिल में तुम ,मंदिर मस्जिद के लिये मत लड़ो...
जो निर्धन लोग बिन घर के हैं ,उनके लिए आगे बड़ो..
बात मान लो मेरी मैं तुम्हें फिर इंसान कर जाऊंगा..
मेरे लिए जो मरे आपस में तो मैं खुद ही मर जाऊंगा...

- हिम-अंश


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12479 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Dr Preeti

44 कविताएं

View Profile