त्यौहारों में होती है सबसे महान दीवाली,
महंगी होती है पर होती है सबसे मतवाली।
घर-द्वार, खेत-खलिहान और बाड़ी-झाड़ी;
दीवाली लाती है सबमें उमंग व खुशहाली।।
दीवाली धार्मिक भी है व सामाजिक भी है,
पर्यावरण के लिए दीवाली वैज्ञानिक भी है।
दीवाली मनुष्य की पारिवारिक आवश्यकता है;
नागरिक के लिए भौगोलिक व ऐतिहासिक भी है।।
दीवाली पर्व है धूम-धड़ाके का,
फूलझड़ी और बम-पटाखे का।
'गिरिजा' कहे दीवाली की महत्ता है;
विजय पाना अंधियारे पर उजियारे का।।