विज्ञापन

गीतिका

डॉ.बिपिन पाण्डेय

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भागते खोजते सभी कंचन
        
                                                    
                            
बन गया नर्क देख अब जीवन

पास पैसा नहीं करें हम क्या
प्यार में हो रही सदा अनबन

साँवरे छोड़कर गए जब से
अब लुभाता नहीं सखी सावन

लेखनी नित चले लिखे झूमे
भाव बहते रहें सदा पावन

गूँजते ही रहें ठहाके यो
दूर जाकर बसे कहीं क्रंदन

क्षोभ आए नहीं कभी मन में
खिलखिलाता रहे सदा आँगन

तान मीठी सुना खुशी दे दे
बाँसुरी हाथ थाम आ मोहन

डाॅ. बिपिन पाण्डेय

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12618 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6868 कविताएं

View Profile