आज के लड़के बाप को गले नहीं लगाते हैं,
बाप लड़के को गले लगाते हैं,
लड़़का जो बचपन में कभी बाप की गोद में सोता था,
आज उसी बाप की कोई नहीं सुनता है,
हिम्मत करके बाप अगर कुछ बोलता है,
तो लड़का बोलता है, अब इंटरफेयर मत करो,
आज के लड़के बाप की नहीं, महबूबा की गोद में सोते हैं,
बाहर रहने वाले लड़के मोबाइल से जब बात करते हैं,
तो वह मां, भाई बहन से ही बात करते हैं,
और बाप पीछे से दबी आवाज़ में कहता है,
उससे कह दो टेंशन ना ले, अभी मैं जिंदा हूं,
लड़के बाप को अब गले नहीं लगाते हैं,
ना बाप की गोद में अब सोते है,
जिस लड़के को बचपन में बाप नहलाता था,
वही बाप आज एक लोटा पानी को तरसता है,
जो लड़का बाप की कमाई से जिंस पहनता था,
आज वही बाप फटे हाल एक धोती में दिन गुजार देता है...