विज्ञापन

क्या यही प्रेम होता है ?

dinesh chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रुक रुक कर चलना
        
                                                    
                            
चल कर फिर रुकना
दोनों नयनों का मिलना
निर्झर बन कर बहना
अंकुरित प्रेम का होना
अंदर तरंग का उठना
नम अंतस का हो जाना
क्या यही प्रेम होता है ?

धूप छांव का अन्तर
बेअसर हो जायें मन्तर
काम करे ना कोई
असरदार भी जंतर
दिन रात दिखे बस उसको
अपने प्रेमी का मुखमण्डल
आँखों का पथरा जाना
क्या यही प्रेम होता है ?
-दिनेश चौहान
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all