देश की गरीबी
देश की गरीबी
जाड़ा गर्मी बरसात
फ्लाईओवर के नीचे सोती है
और विकास के महानायक
हूटर बजाते हुए
फ्लाईओवर के ऊपर से
निकल जाते हैं
संसद भवन,
विकास पर संभाषण करने के लिए।
-दीपक शर्मा 'नवेन्दु'