विज्ञापन

अव्यक्त व्यथा

DEEP SHIKHA PANDEY01

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अव्यक्त व्यथा
        
                                                    
                            
कर दो न विकल तुम उसे इतना,
न झेल सके वो आघात उतना,
निष्ठुर न बनो हद से बढ़कर,
धैर्य बताओ रखे कितना !
अनभिज्ञ तो न पीर से उसके,
न अश्क ही उसके छिपे तुमसे,
न उपालंभ कभी मुख से,
पर खामोशी और कितना !
करुण अक्षु क्या काफ़ी नहीं,
रंज-ओ-ग़म बतलाने को,
मुख न फेरो दुख से उसके,
कहीं शेष न कुछ दिखलाने को ।
छद्म मुस्कान रखे मुख पर,
क्रंदन हृदय में करे जी भर,
जब आँख लगे तो सुनो उठ कर,
मौन चीत्कार करे कितना !
किस हेतु बता उसको संकट,
कारण तो भला तुम करो प्रगट,
आखिर खता ही क्या उसकी,
जो कष्ट असीम सहे इतना !
समायोजन या सामंजस्य ,
परिभाषा याद रखे कितना,
कभी तो समझो व्यथा उसकी,
अव्यक्त को व्यक्त करे कितना !
-दीप शिखा पाण्डेय
27 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11175 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13566 कविताएं

View Profile