विज्ञापन

उधार की आँखें

Davendra Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी ने
        
                                                    
                            
एक जीवित चेहरे पर
एक शब्द लिख दिया
फिर उस शब्द को
इतनी बार दोहराया
कि चेहरा ही मिट गया।

आवाज़ से
एक वाक्य काटकर
पूरे मनुष्य का अर्थ बना दिया गया।

भीड़ हँसती रही,
और दूर कहीं
एक नदी सूखती रही
फिर वह चेहरा
लंबी धूप में निकला
पसीने ने
दूसरों की लिखी स्याही धो दी
तब पहली बार
भीड़ ने आदमी को देखा,
उस पर लिखा हुआ शब्द नहीं।

और आईना चुपचाप पूछता रहा
हमने उसे देखा था
या किसी और की आँखों से
देखना सीख लिया था?

- देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

विजय कुमार

171 कविताएं

View Profile