विज्ञापन

फिर चमके दिये दिवाली के अब शायद अंधेरा टूटेगा

Chitra Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फिर चमके दिये दिवाली के
        
                                                    
                            
अब शायद अंधेरा टूटेगा

निराशा का दानव मूर्छित होगा
फिर से नया उजाला फूटेगा

दिल की कड़वाहट कुछ कम होगी
पल पल की झुंझलाहट नम होगी

नाराज़गी ले लेगी रुखसत
कोई किसी से नहीं रूठेगा

फिर चमके दिये दिवाली के
अब शायद अंधेरा टूटेगा
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13545 कविताएं

View Profile