फिर चमके दिये दिवाली के
अब शायद अंधेरा टूटेगा
निराशा का दानव मूर्छित होगा
फिर से नया उजाला फूटेगा
दिल की कड़वाहट कुछ कम होगी
पल पल की झुंझलाहट नम होगी
नाराज़गी ले लेगी रुखसत
कोई किसी से नहीं रूठेगा
फिर चमके दिये दिवाली के
अब शायद अंधेरा टूटेगा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X