विज्ञापन

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

Chandra Makanday

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रफ़्तार जिन्दगी की रुक न जाये कहीं ।
        
                                                    
                            
रेस पर हाध रखने से पहले सोचना सही ।
जिन्दगी आपकी है सोचना आपको है ।
आपकी रफ़्तार आपको खा न जाये कहीं ।।
बढ़ रही सर्दी में हाथ जकड़ न जाये कहीं ।
सोच समझकर चलिए रफ़्तार रुक न जाये कहीं ।।
आदमी की जिंदगी खिलौना बन कर रह न जाए कहीं ।
रेस पकड़ने से पहले जरा अपने बारे में सोचना सही ।
हेल्मेट सीट बैल्ट दस्ताने प्रयोग करना जरूर ।
जिन्दगी आपकी है इस पर सोचना हुजूर ।।
खुद सुरक्षित रहें दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें ।
चलते समय किसी को भी परेशान न होने दें।।
आगे निकलने के चक्कर में चोट खा न जाये कहीं ।
कोहरे में अपनी गाड़ी को ज़रा आराम से चलने दें ।।
परिवार की देखभाल खुद आपको करनी है ।
अपने जीवन को परिवार के लिए सुरक्षित रहने दें ।।
जीवन की रफ्तार रुक न जाये कहीं ।
रेस पर हाध रखने से पहले थोड़ा सोचना सही ।।

- चन्द्र शेखर मार्कंडेय

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile