विज्ञापन

कांच की चूड़ियां

Chandra Makanday

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विषय कांच की चूड़ियां
        
                                                    
                            

कांच की चूड़ियां कहती अमर रहे तेरा सुहाग,
जीवन में न आये कभी तुझपर कोई आंच।

जीवन में तुझपर आंच हम तेरे हाथों में चमके,
तेरा सतित्व तेरे चेहरे पे सूरज सा चमके।।

सुहाग तेरा रहे सलामत हम यह दुआ मनाएं,
हम कांच की चूड़ियां तेरे हाथों की शोभा बढाएं।

फूलों सा खिलता रहे हमेशा तेरा घर-द्वार,
तेरे हाथों में रहे सदा हमारी खनखन की झंकार।।

हर तीज त्यौहार तेरा हंसी खुशी की दर्पण हो,
तेरे जीवन का हर पहलू तेरे पति को समर्पण हो।

न रहे तेरे जीवन में जरा सी भी कोई तकरार,
जताती रहना तू उस ईश्वर का हरपल आभार।।

कभी किसी की सुन्दरता पर न जाना तू बलिहार,
अपने पति में ईश्वर दर्शन कर देना तू अपना प्यार।

जब तक जीवन रहे तुम्हारा सदा रहे हमारी झंकार,
जीवन में सदा खुशहाल रहे तुम्हारा संसार।।
 
17 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile