विज्ञापन

दूरस्थ आकाश में उड़ जाता है।

binoy mb

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रभात में समय
        
                                                    
                            
एक ठंडी तितली बन उड़ता है,
ओस से भीगे फूलों पर
रंगीन पंख फैलाता है,
सूरज की पहली किरणों में
धीरे-धीरे घुल जाता है।

दोपहर में समय
एक अजगर बन जाता है,
तपती हुई धरती पर
चुपचाप रेंगता जाता है,
हर क्षण को तेजी से पीछे छोड़कर,
फिर भी धीमी गति का आभास देता है।

संध्या में समय
एक बेचैन पक्षी बन जाता है,
डूबते हुए सूरज को निहारता हुआ
क्षितिज की ओर दौड़ता है,
दिन की अंतिम रोशनी के साथ
दूरस्थ आकाश में उड़ जाता है।

प्रभात में पंख;
दोपहर में रेंगते हुए कदम,
संध्या में उड़ान और दौड़,
तीनों में अंकित एक ही प्रश्न।

समय बदलता ही रहता है,
क्या काल कभी स्थिर होगा?!
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bajrang Lal

29 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8716 कविताएं

View Profile

Prem Narayan

4426 कविताएं

View Profile

Mansi Mittal

185 कविताएं

View Profile

Arvind Dubey

120 कविताएं

View Profile