विज्ञापन

तीन कमरों का फ्लैट

Balvinder Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अमानुषिक
        
                                                    
                            

महानगर के
संभ्रांत क्षेत्र में
बेटे ने मेरे लिए
अस्पताल के निकट
लिया है
तीन कमरों का घर

बूढ़ा हो गया हूँ
बीमार रहता हूँ
डॉक्टरी भाषा में
पेन्क्रियाटिक कैंसर

जाना पड़ता है
इंटरवीनस इलाज के लिए
तबीयत बिगड़ते ही
अक्सर

काटता हूँ
वैद्य सहायक
की निगरानी में
दिन

रात
भोजन के बाद
दवा खाकर
पड़ा रहता हूँ
अकेला
तीन कमरों वाले
फ्लैट के
एक कोने में
बिस्तर वाली
अपनी अर्थी पर

सो जाओ आराम से
आ जाऊँगा सुबह
जब होगी
मुझे उसकी
जरूरत
चला जाता है वह
ऐसा कहकर

बेटा बहू आये
टफी को भी लाये
पुराना नाता है
साथ उसका भाता है
छोड़ इसे गए
जाना है उन्हे
छुट्टियाँ मनाने
किसी पहाड़ पर

एक दिन बाद ही
मन लगता नहीं
भागता बेचैन
कभी इधर
कभी उधर

नींद आती नहीं
रोता है रात भर
दया आती है
बेचारे
इस बेजुबान
कुत्ते पर

सप्ताह बीतने पर
लगातार भौंका
लगता था
कोई लेने आयेगा
खाया न पिया
दरवाजे की
जरा सी आहट
दौड़ता
देखता बाहर

बेमन से
अब खा लेता है
चुप रहता है
सूनी आँखें
टकटकी लगाए
रहतीं हैं
दरवाजे पर

तीन कमरों का फ्लैट
बेटे ने लिया है
एक साल की
लीज़ पर।
-बलविन्द्र सिंह बलि
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

विजय कुमार

171 कविताएं

View Profile