विज्ञापन

ये उदासी क्या गजब ढ़ा रही है

Atmaram Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चितायें लाख देखों वहाँ जली जा रही है
        
                                                    
                            

ये उदासी क्या गजब ढ़ा रही है

जिन्दगी उसमें मेरी रंगी जा रही है ।

मोहब्बत के जुनून में मगरूर लोगों

देखो मोहब्बत ही अब मुझे खाये जा रही है।

खून में डूबे हुये है मेरे जिगर के टुकड़े,

दाग रो-रोकर आँखें आँसूओं से बहा रही है।

अश्क पीता हूँ मैं खुद अपनी गैरत में रहकर,

अब गैरत ही वही, मुझे खतावार ठहरा रही है।

जिन्दगी अब तेरी खैर नहीं खुदा की कसम,

खैरियत भी आज सरेआम मुझे ठगे जा रही है।

सुर्ख लबों पर ये बात आकर ठहर गयी,

पीव वफा ही जिगर में बेवफाई निभा रही है।

चाहा जिगर में हम गम को दफन कर देंगे,

चितायें लाख देखों वहाँ जली जा रही है।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें चढ़ायें।
 
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile