विज्ञापन

प्राणों में तेरी प्यास है

Atmaram Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्राणों में तेरी प्यास है
        
                                                    
                            
ये जमी पर झुका -झुका सा लगे आसमां

पर पाओगे न उसे कहीं पर भी झुका है।

बुलन्दी आसमाँ की शिखर चूमती है,

इन्सानों की भी लेकर ये बुलन्दी घूमती है।

इस मालिक की दुनिया का कैसे करूं मैं बयाँ

मैं ऐसे हूँ जैसे दुनिया में होकर भी हूँ ना।

परिव्राजक हूँ मैं सदियों से इस जहाँ का

मिला न अब तक मुझे तेरी दुनिया का कोई पता।

बिखरी है सारे जहाँ में एक तेरी ही अस्मिता,

लिखना पाया अभी तक फिर भी कोई सजीता।

शानोशौकत की तेरी एक छटा है निराली,

पर कहने का सबका है अलग अपना सलीका।

पीव प्राणों में मेरे लगी गहरी प्यास है,

बुझ न पाये साँसें है तब तक

हरदम गाऊं मैं तब तक तेरा ही तराना।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile