विज्ञापन

वर्ष के अंत में

Anuj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साल पुराना छूट रहा है,
        
                                                    
                            
लगता है जैसे कुछ टूट रहा है,
मेरी हर सांस, हर बात,
हर खुशी, हर गम का साथी ,
पल- पल मुझसे छूट रहा है|

मैं नहीं कहता कि इसने गम नहीं दिये
पर खुशी के पल भी कम नहीं दिये
तमाम झंझावात के बाद भी दिया रोशन है अपना
तो फिर कैसे कहूं इसने मरहम नहीं दिये|

अनजान के लिए मै ज्यादा खुश नहीं हो सकता
वर्तमान साथी से रुष्ट नहीं हो सकता
हमारा कर्म प्रतिफल ही मिला है हमें
प्रकृति के निर्णय से असंतुष्ट नहीं हो सकता|

फिर भी नव अतिथि के स्वागत में शुद्ध हो जाएं
अवगुण त्याग, स्वयं को जान, बुद्ध हो जाएं
कहीं ना फिर से प्रकृति सजा दे हमको
और हम बीतते वर्ष पर क्रुद्ध हो जाएं|
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all