आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़ुमार बाराबंकवी: आ जाओ कि फिर देखने वाले न रहेंगे

khumar barabankvi famous ghazal ankhon ke charaghon mein ujaale na rahenge
                
                                                         
                            


आँखों के चराग़ों में उजाले न रहेंगे
आ जाओ कि फिर देखने वाले न रहेंगे

जा शौक़ से लेकिन पलट आने के लिए जा
हम देर तलक ख़ुद को सँभाले न रहेंगे

ऐ ज़ौक़-ए-सफ़र ख़ैर हो नज़दीक है मंज़िल
सब कहते हैं अब पाँव में छाले न रहेंगे

जिन नालों की हो जाएगी ता-दोस्त रसाई
वो सानेहे बन जाएँगे नाले न रहेंगे

मैं तौबा तो कर लूँ मगर इक बात है वाइ'ज़
क्या आज से गर्दिश में पियाले न रहेंगे

क्यों ज़ुल्मत-ए-ग़म से हो 'ख़ुमार' इतने परेशान
बादल ये हमेशा ही तो काले न रहेंगे

2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर