विज्ञापन

देखा किये हैं जबसे हम उनको क़रीब से

Anmol Sinha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            देखा किये हैं जबसे हम उनको क़रीब से
        
                                                    
                            
आने लगे नज़र हैं क्यों वो कुछ अजीब से

अब किस तरह से आज तुझे जाने दें सनम
हमको मिले हो जान यहां तुम नसीब से

इस शहर में तू सच ज़रा बचकर के बोलना
लटका न दें ये लोग तुम्हें फिर सलीब से

लहजा बदल के उसने भी जब बात की सनम
होने लगा है प्यार फिर अपने रक़ीब से

नाराज़गी लिए जो तुम आये हो मिलने को
मिलता है कौन इस तरह अपने हबीब से।
-अनमोल
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10782 कविताएं

View Profile