विज्ञापन

प्यार का शहर मुजफ्फरपुर

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं प्यार के शहर से
        
                                                    
                            
मैं मुजफ्फरपुर शहर से
मैं लीची की मीठास के शहर से
मैं बाबा गरीबनाथ के शहर से
मैं जानकी जी के शहर से
मैं जार्ज फर्नांडीज के शहर से
मैं खुदीराम बोस के शहर से
मैं सहज कुमार के शहर से
मैं उमंग, उल्लास के शहर से
मैं शांत शहर से
मैं क्रांति के शहर से
मैं सस्ते शहर से
मैं सूतापट्टी के शहर से
मैं निकलता घर से
मैं बात करता सारे शहर से
जहां खाना पीना सस्ता मिले
जहां बगिया प्यार की खिले
जहां जाने पर शांति मिले
जहां ताड़ तरकुल से शहर सजा है
इस शहर का अलग एक मजा है
यह हर कला का शहर है
यह मेरा मुजफ्फरपुर शहर है
यहां राष्ट्रीय हवाई अड्डा है
यहां अंतरराष्ट्रीय रेल अड्डा है
यह साहित्यिक शहर है
यह सांस्कृतिक शहर है
यह ऐतिहासिक शहर है
यहां से यूं.पी.बंगाला पास में है
यह शहर अभी और आस में है
यह शहर विकास में है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
9 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all