चेतक की ऊंची उड़ान देखो
जैसे उड़ रहा तेज विमान देखो
मचाया हलचल देखो जहान में
मचाया हलचल आसमान में
चेतक उड़ रहा तेज तूफान से
कर रहा प्रतिस्पर्धा बाज से
उड़ रहा तेज पक्षी राज से
लड़ रहा जांबाज जवान जैसे
उड़ रहा वीर हनुमान जैसे
कहो,उसे हय मैं कहूं कैसे?
कुचल रहा शत्रुओं को खुरों के तले
देख रहा शत्रुओं को राणा से पहले
वीरता में राणा से वह कहीं कम नहीं था
स्वामी भक्ति में वह हनुमान से कम नहीं था
थे राणा, राम चेतक के लिए
था चेतक,हनुमान राणा के लिए
रण में जब तक दोनों वीर थे
शत्रुओं के छूटते नहीं तीर थे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'