विज्ञापन

कुछ कहता है मौन

Anita Chaturvedi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ कहता है मौन
        
                                                    
                            

दिन की थकी हुई साँसों को
शाम ने अपनी गोद में भर लिया,
मन के भीतर जाने कितने
अनकहे मौसमों को स्वर दिया।

जो बातें कह न सकी ज़ुबाँ,
वे आँखों ने लिख दीं आज,
मौन किनारे बैठा मन
बुनता रहा कोई अनकहा राज।

डूब रहा था सूरज फिर भी,
आशा कहीं डूबी नहीं,
कुछ सपनों की कोमल लौ
मन के भीतर बुझी नहीं।

एक कलम चुपचाप पड़ी थी—
जैसे मुझसे कहती हो,
“जो मन में है, लिख डालो,
हर ख़ामोशी कुछ कहती है।”

मैंने भी फिर मन खोल दिया,
शब्दों को बहने दिया—
शायद लिखते-लिखते ही
खुद को थोड़ा समझ लिया।
— अनिता चतुर्वेदी ‘मनस्वरा’
8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ipsita Bhadauria

37 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10782 कविताएं

View Profile