विज्ञापन

देखा किसने मुझे हर बार ही संभलते हुए

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            होंठ सिलते हुए कभी तो हाथ मलते हुए
        
                                                    
                            
इक जमी बर्फ को देखा है हमने जलते हुए
कैसे अरमानों की होलिका जलते देखा
हमने देखा भी था अरमान दिल में पलते हुए
लौ में जलकर मरकर इतना अफसोस रहा
देखा परवानों ने शम्मा नहीं पिघलते हुए
कब गिरा,कैसे गिरा मैं है जमाने को खबर
देखा किसने मुझे हर बार ही संभलते हुए
आज हमने अजब सी चीज कोई देखी है
रात के कोख से सूरज कोई निकलते हुए
वो गया तो मुझे अफसोस यूं ज्यादा न हुआ
ख्वाब में देखा मगर खुद को दिल मसलते हुए
चंद लम्हों की रंगीनियों के बाद क्या होगा
सोचकर आ गया घर अपने मैं दिन ढलते हुए
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all