विज्ञापन

कोशिश करे इंसां तो क्या हासिल नहीं होता

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं चाह कर जरा भी संगदिल नहीं होता
        
                                                    
                            
फूलों की ओर देखूं मुनासिब नहीं होता
कितने दिनों से दिल भी मेरा मुझसे खफा है
कुल दिन हुए ये मुझसे मुताखिब नहीं होता
गर्दिश जमाने भर की हँसा करती है मुझपर
कुछ जिंदगी में मेरे मुताबिक नहीं होता
कुछ तो नहीं होता है कुछ भी करने से मेरे
जो होता भी है,वो किसी काबिल नहीं होता
ख्वाबों को अब सूरत कोई देकर है देखना
कोशिश करे इंसां तो क्या हासिल नहीं होता
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all