विज्ञापन

ये कैसी करामात हुई है

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये कैसी करामात हुई है
        
                                                    
                            
सहरा में बरसात हुई है
जीने से बेजार थे हम तो
जीने की दरख्वास्त हुई है
औरों की सुनते थे, हमपे
इश्क के जैसी बात हुई है
सपनों ने संदेशा भेजा
सो भी जाओ रात हुई है
मेरे सरल,सहज जीवन में
कितनी खुराफात हुई है
भूल गया मैं खुद को,जबसे
तुमसे मुलाकात हुई है
हर बाजी मै जीत चुका था
उठते उठते मात हुई है
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8164 कविताएं

View Profile