विज्ञापन

जो न होना था हो गया आखिर

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो न होना था हो गया आखिर
        
                                                    
                            
इश्क होना था हो गया आखिर
दस्तक देकर न कोई लौट जाए
मैं जागते जागते सो गया आखिर
उसको मंजिल की राह पर लाकर
मैं खुद सफर में खो गया आखिर
नाखुदा पर मुझे शक भी नहीं था
मेरी कश्ती डूबो गया आखिर
आखिर कब तक वो दिलासे देता
गले लग लग के रो गया आखिर
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile