आपको खोने का डर है,
इसलिए आपका होने से डरते हैं...
आपसे मोहब्बत बेइंतहा है,
इसीलिए इज़हार करने से डरते हैं।
आपको पाने की चाहत है,
मगर आपको खो देने से डरते हैं...
दिल हर पल आपका नाम लेता है,
फिर भी दिल की बात कहने से डरते हैं।
कहीं हमारी चाहत
आपकी ज़िंदगी पर बोझ न बन जाए,
कहीं हमारा प्यार
आपकी मुस्कान न छीन जाए...
बस इसी ख्याल से
आपके करीब आने से डरते हैं।
सच तो यह है—
आपसे दूर रहकर भी
आपके ही रहते हैं,
और आपके होकर भी
आपको खोने से डरते हैं...
-आचार्य अमित