विज्ञापन

कोरों में इनकी जमा कुछ है पानी

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तिरे मेरे जीवन की इतनी कहानी
        
                                                    
                            
बचपन बुढ़ापे के दरमियाँ जवानी

समंदर या दरिया कहूँ मैं नयन को
कोरों में इनकी जमा कुछ है पानी

समझ हम ना पाये इसकी हकीकत
भरम में गुज़रती गई जिंदगानी

बसी है वो मुझमें कुछ इस तरह से
होती नुमाया ख्वाबों में नानी

सोचूँ कि उनका कहाँ है ठिकाना
हो जाते जो लोग भी आसमानी

तबस्सुम सी तिरती गई उन लबों पर
कोई बात आई जेहन में पुरानी

चल देगा एक दिन वो देश अपने
उठ जाये आलोक जब दाना पानी
-आलोक
9 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11179 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13571 कविताएं

View Profile