विज्ञापन

मोहब्बत सभी को सिखा कर दिखाओ

Adarsh Gangwar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अभी दिल से नफरत मिटा कर दिखाओ
        
                                                    
                            
मोहब्बत सभी को सिखा कर दिखाओ

तुम इंसाँ हो हिंदू मुसलमाँ नहीं हो
सभी को गले से लगा कर दिखाओ

पिलाया उसे तुमने मरने से पहले
वही जाम मुझको पिला कर दिखाओ

मुसलमान हिंदू इधर आओ इक साथ
मुझे सब गले से लगा कर दिखाओ

अगर जानते हो कि क्या है मोहब्बत
तो सबके दिलों को मिलाकर दिखाओ
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Deepti Tripathi

119 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile