अन्न जल का त्याग कर
व्रत तप किया हमने
अब और इंतजार कराओ न
चाँद निकल आओ न !
यूँ तो आ जाते थे
दीदार करा जाते थे
तक रही है आसमा में नजरे
बेकरार कराओ न
चाँद निकल आओ न !
क्यों रूठें हो, खता क्या हुई??
हुई अगर खता तो
सजा कोई सुनाओ न
चाँद निकल आओ न !
इस तरह कोई छलता है
पाषण हो तुम हिय
क्यों नही पिघलता है
अभि तुम समझाओ न
चाँद निकल आओ न !