विज्ञापन

बेच रही एक नार कांच की चूड़ियां

Sandhya Chaturvedi

Mai Inka Mureed
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            बेच रही एक नार काँच की चूड़ियाँ
        
                                                    
                            

देख रही लालायित हो कर
कब आये कोई बहू बेटियां

हो अमर सुहाग अखंड रहे चूड़ियाँ
छिपा रही है वो अपनी मजबूरियाँ

बेच रही एक नार काँच की चूड़ियाँ

देखो आज है सुँदर सा अवसर
रहेगा तुम दोनों का प्रेम परस्पर

ले जाओगी जो आज चूड़ियाँ
कम हो जाएँगी प्रेमी से दूरियाँ

बैच रही एक नार काँच की चूड़ियाँ

पॉवडर लिपस्टिक तेल अत्र है
नेल पेंट और शीशा हुजूर हैं

सजा लो अपने नव यौवन को
निखार लो अपने रूप उज्ज्वल को

अलता पाँव सजाना सखी री
मेहँदी हाथ में लगाना प्यार की

गोंद भर जाएंगी तुम्हारी
ये ही दुआ है दिल से हमारी।

आस लगाये देखे इत ऊत
मिले कुछ दाम आज उच्च

बेच रही एक नार काँच की चुड़ियाँ

-संध्या चतुर्वेदी,
  मथुरा 

 हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all