विज्ञापन

'नक़ाब' पर शायरों के दिलचस्प अल्फ़ाज़...

रत्नेश मिश्र

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  नक़ाब आम जीवन में भी कई अर्थों में प्रयुक्त होता आया है, शायरी में भी इस शब्द का इस्तेमाल बड़े रोचक ढंग से हुआ है। नक़ाब चाहे चेहरे पर हो या व्यकित्व पर, असलियत को छुपाय़े रखता है। देखते हैं कि शायरी में नक़ाब कैसे आता है। पेश है 'नक़ाब' पर शायरों के दिलचस्प अल्फ़ाज़-


आंखें ख़ुदा ने दी हैं तो देखेंगे हुस्न-ए-यार
कब तक नक़ाब रुख़ से उठाई न जाएगी
-जलील मानिकपुरी

अभी रात कुछ है बाक़ी न उठा नक़ाब साक़ी
तिरा रिंद गिरते गिरते कहीं फिर सँभल न जाए
-अनवर मिर्ज़ापुरी
 
विज्ञापन

नक़ाब उन ने रुख़ से उठाई तो लेकिन
हिजाबात कुछ दरमियाँ और भी हैं
-फ़ज़्ल अहमद करीम फ़ज़ली

हिजाब उस के मिरे बीच अगर नहीं कोई
तो क्यूँ ये फ़ासला-ए-दरमियाँ नहीं जाता
-फ़र्रुख़ जाफ़री

दीदार से पहले ही क्या हाल हुआ दिल का
क्या होगा जो उल्टेंगे वो रुख़ से नक़ाब आख़िर
-वासिफ़ देहलवी

कभी याद उन की आई है कभी वो ख़ुद भी आते हैं
मोहब्बत में हिजाब-ए-दरमियाँ बाक़ी नहीं रहता
~मोहम्मद उस्मान आरिफ़

ख़ुदा के वास्ते चेहरे से टुक नक़ाब उठा
ये दरमियान से अब पर्दा-ए-हिजाब उठा
~शाह नसीर

कैसा है कौन ये तो नज़र आ सके कहीं
पर्दा ये दरमियाँ से हटा लेना चाहिए
~ज़फ़र इक़बाल

नक़ाब उस ने रुख़ से उठाई तो लेकिन
हिजाबात कुछ दरमियाँ और भी हैं
~फ़ज़्ल अहमद करीम फ़ज़ली

शनाख़्त हो सकी न फिर भी ये मिरा क़ुसूर था
हमारे दरमियाँ था जो हिजाब कोई ले गया
~अज़ीज़ तमन्नाई
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile