विज्ञापन

'मशवरा' देते शेर...

रत्नेश मिश्र

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  अपने मन में डूब कर पा जा सुराग़-ए-ज़ि़ंदगी 
तू अगर मेरा नहीं बनता न बन अपना तो बन 
- अल्लामा इक़बाल

बिछड़ने का इरादा है तो मुझ से मशवरा कर लो 
मोहब्बत में कोई भी फ़ैसला ज़ाती नहीं होता 
- अफ़ज़ल ख़ान
विज्ञापन

ऐ 'ज़ौक़' तकल्लुफ़ में है तकलीफ़ सरासर 
आराम में है वो जो तकल्लुफ़ नहीं करता 
- शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

वतन की फ़िक्र कर नादाँ मुसीबत आने वाली है 
तिरी बर्बादियों के मशवरे हैं आसमानों में 
- अल्लामा इक़बाल

साया है कम खजूर के ऊँचे दरख़्त का 
उम्मीद बाँधिए न बड़े आदमी के साथ 
- कैफ़ भोपाली

हाँ समुंदर में उतर लेकिन उभरने की भी सोच 
डूबने से पहले गहराई का अंदाज़ा लगा 
- अर्श सिद्दीक़ी

ख़ुदा ने नेक सूरत दी तो सीखो नेक बातें भी 
बुरे होते हो अच्छे हो के ये क्या बद-ज़बानी है 
- अमीर मीनाई

इतना न अपने जामे से बाहर निकल के चल 
दुनिया है चल-चलाव का रस्ता सँभल के चल 
- बहादुर शाह ज़फ़र

इस से पहले कि लोग पहचानें 
ख़ुद को पहचान लो तो बेहतर है 
- दिवाकर राही

देख रह जाए न तू ख़्वाहिश के गुम्बद में असीर 
घर बनाता है तो सब से पहले दरवाज़ा लगा 
- अर्श सिद्दीक़ी
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13572 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

822 कविताएं

View Profile