विज्ञापन

हिंदी की रूमानी ग़ज़लों से ख़ास शेर

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

मुहब्बत के जज़्बात को शब्दों में लपेटकर उस ेपेश कर देना ही कलाम बन जाता है। शायरों को मुहब्बत ख़ूब हुई इसलिए उस पर ग़ज़लें भी ख़ूब कही गयीं। पेश हैं हिंदी की रूमानी ग़ज़लों से कुछ ख़ास शेर

जिन हवाओं ने तुझ को दुलराया
उन में मेरी ग़ज़ल रही होगी
- दुष्यंत कुमार


जाने-जाँ यह ज़िन्दगी होगी न जब
ज़िन्दगी से तेरा साया जाएगा
- शमशेर बहादुर सिंह

विज्ञापन

ख़ुशबू सी आ रही है इधर ज़ाफ़रान की 
खिड़की खुली है फिर कोई उन के मकान की 
- गोपालदास नीरज


आप के बाद हर घड़ी हम ने
आप के साथ ही गुज़ारी है
- गुलज़ार 
 

तुम मुझे छोड़ के जाओगे तो मर जाऊँगा
यूँ करो जाने से पहले मुझे पागल कर दो
- बशीर बद्र


हुआ है तुझ से बिछड़ने के बाद ये मालूम
कि तू नहीं था तिरे साथ एक दुनिया थी
- अहमद फ़राज़

मैं दिल हूँ और इस दिल का पता आपकी आँखें
है अब मेरी मंज़िल का पता आपकी आँखें
- कुँवर बेचैन


मिलते नहीं हैं अपनी कहानी में हम कहीं
ग़ाएब हुए हैं जब से तिरी दास्ताँ से हम
- राजेश रेड्डी

फ़ासला रख के भी क्या हासिल हुआ
आज भी उस का ही कहलाता हूँ मैं
- शारिक़ कैफ़ी


शायरी को नज़र नहीं मिलती
मुझको तू ही अगर नहीं मिलती
- कुमार विश्वास

7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dinesh Chand

11 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

3040 कविताएं

View Profile

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7579 कविताएं

View Profile

Babu Lal

218 कविताएं

View Profile

Azhar Sabri

113 कविताएं

View Profile

Avinash Beohar

741 कविताएं

View Profile

Dr. K.

6099 कविताएं

View Profile