विज्ञापन

महिलाओं के लिए शायरों के अल्फ़ाज़

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास
रौनक़ें जितनी यहां हैं औरतों के दम से हैं
- मुनीर नियाज़ी


औरत को समझता था जो मर्दों का खिलौना
उस शख़्स को दामाद भी वैसा ही मिला है
- तनवीर सिप्रा

विज्ञापन

तमाम पैकर-ए-बदसूरती है मर्द की ज़ात
मुझे यक़ीं है ख़ुदा मर्द हो नहीं सकता
- फ़रहत एहसास


औरत अपना आप बचाए तब भी मुजरिम होती है
औरत अपना आप गंवाए तब भी मुजरिम होती है
- नीलमा सरवर

तिरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिन
तू इस आंचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था
- असरार-उल-हक़ मजाज़


तू आग में ऐ औरत ज़िंदा भी जली बरसों
सांचे में हर इक ग़म के चुप-चाप ढली बरसों
- हबीब जालिब

तुम भी आख़िर हो मर्द क्या जानो
एक औरत का दर्द क्या जानो
- सय्यदा अरशिया हक़


अभी रौशन हुआ जाता है रस्ता
वो देखो एक औरत आ रही है
- शकील जमाली

औरत हूं मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूं
इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूं
- फ़रहत ज़ाहिद


मिट्टी पे नुमूदार हैं पानी के ज़ख़ीरे
इन में कोई औरत से ज़ियादा नहीं गहरा
- सरवत हुसैन

6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Amit Kumar

85 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8604 कविताएं

View Profile

Aparajit Nandi

17 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

966 कविताएं

View Profile