विज्ञापन

दिलचस्प है गुलशन कुमार मेहता की गीतकार 'गुलशन बावरा' बन जाने की कहानी

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

गुलशन बावरा ने हिंदी सिनेमा को 'मेरे देश की धरती सोना उगले' से लेकर 'यारी है ईमान मेरा' तक गाने लिखे हैं। उनकी कलम से लगभग हर अवसर के लिए गीत निकले। गुलशन बावरा शुरुआती दिनों में क्लर्क का काम करते थे। लेकिन वह शुरु से ही फ़िल्मों में गीत लिखना चाहते थे। कोई पहचान न होने के कारण उन्हें फ़िल्मों में ख़ूब संघर्ष भी करना पड़ा। इसके बाद 1959 में आई फ़िल्म सट्टा बाज़ार से उन्हें सफ़लता हाथ लगी।

यही वो फ़िल्म थी जिसके ज़रिए गुलशन कुमार मेहता बन हए गुलशन बावरा। फ़िल्म समीक्षक श्रीराम ताम्रकर ने बताया कि ‘फ़िल्म ‘सट्टा बाज़ार’ के वितरक शांतिभाई पटेल, गुलशन के काम से ख़ासे खुश थे। रंग-बिरंगी शर्ट पहनने वाले लगभग 20 साल के युवक को देख उन्होंने कहा कि मैं इसका नाम गुलशन बावरा रखूँगा। यह बावरे (पागल व्यक्ति) जैसा दिखता है।’’ 
उन्होंने बताया ‘‘फिल्म प्रदर्शित होने पर उसके पोस्टर्स में सिर्फ तीन लोगों के नाम प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। एक फिल्म के निर्देशक रविंद्र दवे, संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी और बतौर गीतकार गुलशन बावरा।’

दोस्ती, रोमांस, मस्ती, ग़म- जीवन के हर रंग के गीतों को उन्होंने अल्फाज़ दिए। जंज़ीर का 'यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी' दोस्ती की दास्तां बयां करता है तो मस्ती के आलम में डूबा 'दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता' भी उन्होंने लिखा। बिंदास प्यार करने वालों के लिए 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे' हो या प्यार की कसमें खाते दिलों के लिए 'कसमे वादे निभाएँगे हम' हो। उनके पास हर मौके के लिए गीत था।

यारी है ईमान के लिए उन्हें दूसरी बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया था। 

विज्ञापन

गुलशन बावरा के गीत

आती रहेंगी बहारे

आती रहेंगी बहारें
जाती रहेंगी बहारें
दिल की नज़र से दुनियाँ को देखो
दुनियाँ सदा ही हसीं है
    
मैं ने तो बस यही माँगी है दुआएं
फूलों की तरह हम सदा मुस्कुराये
गाते रहें हम खुशियों के गीत यूँ ही जाये बीत
ज़िंदगी
हो आती रहेंगी बहारें ...
         
तुम जो मिले हो तो दिल को यक़ीं है
धरती पे स्वर्ग जो है तो यहीं है
गाते रहे हम खुशियों के गीत
यूँ ही जाये बीत
ज़िंदगी
हो आती रहेंगी बहारें ...

तुम से हैं जब जीवन में सहारे
जहाँ जाये नज़रें वहीं हैं नज़ारे
लेके आयेगी हर नयी बहार
रंग भरा प्यार
और खुशी
हो आती रहेंगी बहारें ..

यारी है ईमान मेरा

ग़र ख़ुदा मुझसे कहे...
ग़र ख़ुदा मुझसे कहे कुछ माँग ऐ बंदे मेरे
मैं ये माँगूँ...
मैं ये माँगूँ महफ़िलों के दौर यूँ चलते रहें
हमप्याला हो, हमनवाला हो, हमसफ़र हमराज़ हों
ता-क़यामत...
ता-क़यामत जो चिराग़ों की तरह जलते रहें

यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी
अरे! यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी
प्यार हो बंदों से ये, ओ ओ
प्यार हो बंदों से ये सब से बड़ी है बंदगी
यारी है! यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी



साज़-ए-दिल छेड़ो जहाँ में, ए ए ए
साज़-ए-दिल छेड़ो जहाँ में प्यार की गूँजे सदा
एइ, साज़-ए-दिल छेड़ो जहाँ में प्यार की गूँजे सदा
जिन दिलों में प्यार है उनपे बहारें हों फ़िदा
प्यार लेके नूर आया...
प्यार लेके नूर आया प्यार लेके सादगी
यारी है! यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी

7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile