विज्ञापन

International Friendship Day : दोस्ती पर 20 बड़े शेर

deepali agrawal

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  संसार के कुछ रिश्ते हमें पहले से मिलते हैं और कुछ हम ख़ुद बनाते हैं। जो रिश्ते हम ख़ुद अपने लिए चुनते हैं उनमें दोस्ती का रिश्ता बेहद ख़ास है। ये भरोसे पर टिकता है, उसी के सहारे ही निभाया भी जाता है। शायरों ने भी दोस्तों के लिए बहुत कुछ कहा है उनकी दी मुहब्बत भी और दग़ा भी


दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से
- हफ़ीज़ होशियारपुरी


दोस्त दो-चार निकलते हैं कहीं लाखों में
जितने होते हैं सिवा उतने ही कम होते हैं
- लाला माधव राम जौहर
विज्ञापन

दोस्ती ख़्वाब है और ख़्वाब की ता'बीर भी है
रिश्ता-ए-इश्क़ भी है याद की ज़ंजीर भी है
- अज्ञात


मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा दे
ये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है
- शकील बदायुनी

प्यार दिल का सौदा है अक़्ल दिल की बीमारी
दोस्ती के पर्दे में दोस्ती से मत खेलो
- रईस अख़तर

 

दोस्ती क्या है फ़क़त दोस्त समझ सकता है
जिस ने मतलब से किया याद नहीं समझेगा
- अज्ञात 

दोस्त कह कर न दे फ़रेब ऐ दोस्त
दोस्त पर एतिबार होता है
- सफ़ी औरंगाबादी


तलाश-ए-दोस्त को इक उम्र चाहिए ऐ दोस्त
कि एक उम्र तिरा इंतिज़ार हम ने किया
- हफ़ीज़ होशियारपुरी

सारे किरदार सो गए थक कर
बस तिरी दास्तान चलती रही
- फ़हमी बदायूंनी


दोस्त बनाने की ख़ातिर
सूरत सब पहचानी रख
- अब्दुस्समद ’तपिश’

दोस्ती और किसी ग़रज़ के लिए
वो तिजारत है दोस्ती ही नहीं
- इस्माइल मेरठी


दोस्त दिल रखने को करते हैं बहाने क्या क्या
रोज़ झूटी ख़बर-ए-वस्ल सुना जाते हैं
- लाला माधव राम जौहर

तेरे पास आया हूँ कहने एक बात
मुझ को तेरी दोस्ती दरकार है
- फ़िराक़ गोरखपुरी


दोस्ती पर जिस की मुझ को नाज़ हो
दोस्त मेरा एक भी ऐसा न था
- सय्यद मुनीर

दोस्त तो है नादान है लेकिन
बे-समझे समझाने वाला
- आरज़ू लखनवी


दोस्ती धूप से ही कर ली जब
राह में तब घना शजर आया
- शायान क़ुरैशी

दोस्त ही जान को भी आते रहे
दोस्तों ही से ज़िंदगी भी मिली
- रशीद कौसर फ़ारूक़


बहम रह सकें किस तरह आग पानी
निभे दोस्ती क्या तुम्हारी हमारी
- शाद लखनवी

वही दुश्मन बने बैठे हैं 'मैकश'
जो दम भरते थे अपनी दोस्ती का
- मैकश नागपुरी


ऐ दोस्त तुझ को रहम न आए तो क्या करूं
दुश्मन भी मेरे हाल पे अब आब-दीदा है
- लाला माधव राम जौहर
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile