आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भवानीप्रसाद मिश्र: उदासी से रोज़ मिलो और बातें करो उससे तो वह

bhawani prasad mishra hindi kavita udasi se roz milo aur batein karo usse toh wah
                
                                                         
                            
उदासी से रोज़ मिलो
और बातें करो उससे तो वह
ख़ुशी के मुक़ाबले ज़्यादा
मज़ा देने लगती है
और तुममें वह ख़ुशी के मुक़ाबले
ज़्यादा दिलचस्पी लेने लगती है

उसके घनिष्ठ हो जाने पर अपने से
देखोगे तुम कि
हो गए हो तुम ग़ुम
और तुम्हारे आसपास और भीतर
छा गई है एक शान्ति

ख़ुशी की भ्रान्ति और हलचल और दौड़धूप
या तो समाप्त हो गई है,
बन्द हो गई है
या वह तुम्हारे आसपास से भीतर
और भीतर से आसपास आ-जा कर
एक परिपूर्ण छन्द हो गई है।
5 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
UGC Rachna

विशेष

X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर